Jamshedpur: आंगनवाड़ी सेविकाओं को राज्यकर्मी दर्जा देने की मांग, जय प्रकाश पांडेय ने अमित शाह को लिखा पत्र

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर लगभग 28 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत 56 लाख सेविका और सहायिका को राज्यकर्मी / राष्ट्रकर्मी का दर्जा देने की मांग की है।

जय प्रकाश पांडेय ने पत्र में कहा कि सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार आंगनवाड़ी कर्मचारियों को पूर्ण वेतनमान, पीएफ, ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे लागू करना पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पांडेय ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को लगातार 50 वर्षों से सरकारी शोषण का सामना करना पड़ रहा है। वे संवैधानिक अधिकारों के तहत अब तक अपने वेतनमान और अन्य सुविधाओं से वंचित हैं।

पत्र में चेतावनी दी गई कि यदि इस मसले का समाधान समय रहते नहीं हुआ तो लगभग 56 लाख आंगनवाड़ी कर्मचारी और उनके परिवारों के वोट 2024 और आगामी विधानसभा/लोकसभा चुनावों में भाजपा और NDA को प्रभावित कर सकते हैं।

जय प्रकाश पांडेय ने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि वे तत्काल प्रभाव से राज्यकर्मी/राष्ट्रकर्मी दर्जा और सभी अधिकार लागू करें, ताकि वर्षों से वंचित आंगनवाड़ी महिलाओं को उनका हक मिल सके और समाज में न्याय स्थापित हो।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल, नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time