Jamshedpur: जदयू ने तेज की मानगो नगर निगम चुनाव की तैयारी, वार्डवार संगठन विस्तार पर जोर

जमशेदपुर:  जनता दल यूनाइटेड (उलीडीह) थाना समिति की महत्वपूर्ण बैठक रिपीट कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। इसमें जदयू के प्रदेश और जिला संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव और रणनीतियाँ साझा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में संगठन का विस्तार तेज गति से किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को वार्डवार संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जदयू मानगो नगर निगम चुनाव में पूरे दमखम और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। संगठन ने चुनावी तैयारी को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाने का संकेत दिया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य थे: निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, मनोज गुप्ता, सुनील महतो, मनोज ओझा, अभिनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास साहनी, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, राजू सिंह, प्रतिभा सिंह, आनंद पांडे, संजय सिंह, संगीता शर्मा, योगेंद्र कुमार साहू और सागर दत्ता।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *