जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड (उलीडीह) थाना समिति की महत्वपूर्ण बैठक रिपीट कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। इसमें जदयू के प्रदेश और जिला संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव और रणनीतियाँ साझा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में संगठन का विस्तार तेज गति से किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को वार्डवार संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जदयू मानगो नगर निगम चुनाव में पूरे दमखम और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। संगठन ने चुनावी तैयारी को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाने का संकेत दिया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य थे: निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, मनोज गुप्ता, सुनील महतो, मनोज ओझा, अभिनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास साहनी, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, राजू सिंह, प्रतिभा सिंह, आनंद पांडे, संजय सिंह, संगीता शर्मा, योगेंद्र कुमार साहू और सागर दत्ता।
There is no ads to display, Please add some



















































