Jamshedpur: JDU उलीडीह थाना समिति ने चलाया संपर्क और समस्या-समाधान अभियान

जमशेदपुर:  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उलीडीह थाना समिति के तत्वावधान में आज थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में पुराने कुमरूम के विभिन्न इलाकों में संपर्क एवं समस्या-समाधान अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।

जदयू टीम ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर नाली मरम्मत, सड़क निर्माण-पुनर्निर्माण, स्ट्रीट लाइट की कमी और खराब लाइटों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति में अनियमितताएं जैसी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी भी ली गई।

जदयू नेताओं ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर नगर निगम और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके शीघ्र समाधान के लिए पहल की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

अभियान में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह के साथ-साथ थाना समिति के मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, मनोज राय, संजय सिंह, योगेंद्र साहू, सागर दत्ता, परमिंदर राम, आनंद मिश्रा, सुनील महतो आदि उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: एनसीपी ने पश्चिम सिंहभूम में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज की, कोमल निमा सोरेन बने अध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time