Jamshedpur: डिमना से साकची तक भव्य डहरे टुसु परब की तैयारियां तेज, लाखों लोगों के जुटान की संभावना

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी डिमना से साकची आमबागान मैदान तक भव्य डहरे टुसु परब 4 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर 30 नवम्बर को करम आँखड़ा कमिटी, बालिगुमा में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो के वंशज भूपेन हिन्दोयार ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार का परब पिछले वर्षों से और भी भव्य और व्यापक होगा। बैठक में बृहद झारखंड क्षेत्र से लाखों लोगों के जुटान की संभावना जताई गई।

बैठक में प्रमुख रूप से असित काडुआर, नेपाल महतो, सुधांशु महतो बनुआर, निर्मल महतो, दिलीप कुमार महतो, मंटू महतो, काकोली महतो, सोयोन महतो, भूपेन महतो, फूलचंद महतो, देवेंद्र महतो, प्रताप महतो, चन्दन महतो, मनोज महतो, दीपक रंजीत सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

इस वर्ष के मुख्य आकर्षण
13 महीने–13 परब की विशेष झांकी
छऊ नृत्य दल की सांस्कृतिक प्रस्तुति
1000 धोमसा वादकों की विशाल झांकी
2000 पीली साड़ी में सांस्कृतिक टीम की भव्य भागीदारी

टुसु परब, जो परंपरागत रूप से नदी-तालाब किनारे मनाया जाता था, अब सड़क (डहर) पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को शहरों में पुनः स्थापित करना और इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।

आयोजन समिति ने सभी सांस्कृतिक दलों, स्वयंसेवकों और समुदाय के सदस्यों से सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस सांस्कृतिक महापर्व को सफल बनाएं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time