Muri : मुरी-गोला रोड में उड़ने वाली धूल से जनता परेशान, वायु प्रदूषण से बीमारी का बढ़ा खतरा

सांसद, विधायक व पंचायत जन प्रतिनिधि समस्या से बेखबर, जनता बेहाल

मुरी : मुरी-गोला रोड पर चलने वाली बड़ी-बड़ी गाडियों के चलने से उड़ने वाली धूल से आम जनता परेशान है। उड़ते हुए धूल में लोगों को सामने की कोई भी चीज स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। रोड के सटे दुकान या मकान के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। यह परेशानी केवल सिंगपुर चौक की ही नहीं है, बल्कि झारखंड मोड़ से गेडेवीर (करीब 14 किमी) तक रास्ता धूल के चपेट में है। गेडेवीर से झारखंड मोड़ तक चार लेन की सड़क बन रही है। साल भर से उपर हो गया है पर अभी तक काम पूरा नही हो सका है। काम काफी धीरे धीरे चल रहा है। संवेदक की लापरवाही इतनी है कि एक साइड का रास्ता खोद कर ऐसे ही काफी दिनों तक छोड़ दिया जाता है। जिससे आए दिन गड्ढे में गाड़ियां फंसती इस रास्ते में तीन चार जगह पुल भी बन रहा है वहां भी धूल जबर्दस्त उडती है। संत माइकल स्कूल और डीएवी स्कूल इसी रास्ते में है। धूल उड़ने के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर बूरा प्रभाव पड़ रहा है। समाजसेवी निर्मल महतो ने चिंता व्यक्त की कि ऐसा कुछ दिन और रहा तो धूल उड़ने से होने वाले वायु प्रदुषण के कारण लोग सांस के रोग से पीड़ित होगे। सांसद, बिधायक, पंचायत प्रतिनिधि या आम जनता का इस ओर ध्यान नही है। ना ही कोई उलगुलान है। गत दिन सांसद का सिल्ली दौरा था, लेकिन स्थानीय नेता भी सांसद को इस समस्या से अवगत नहीं करा पाए, केवल आर्चरी सेंटर घुमा लाए।

इसे भी पढ़ें : Muri : सुंडी-शौंडिक समाज की एक्का के लिए गांव-गांव भ्रमण करेगा पंच परगना सुंडी संघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव, टीना शर्मा बनीं सावन क्वीन

जमशेदपुर :  विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ महिला समाजसेवी संगीता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time