पोटका : प्रखंड के जाहातु गांव में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी रहे दिवंगत हिंदुराम बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्व. हिंदुराम बेसरा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षा के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग 20 मैट्रिक टॉपर छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट ने कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने की घोषणा की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बेसरा झारखंड आंदोलन के सक्रिय सेनानी थे और अलग राज्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वे जाहातु उच्च विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविरों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।
कार्यक्रम में दुखनी सोरेन, प्रधानाध्यापक अमित कुमार, ग्राम प्रधान रबींद्र सोरेन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त



















































