Jamshedpur : बिरसानगर में नव निर्मित पीएम आवास में 322 लाभुकों को मिली फ्लैट की चाबी, सस्ते घर पाकर खिल उठे चेहरे

अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का मंत्री, सांसद विधायक ने किया लोकार्पण

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का उद्घाटन शुक्रवार को मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार सुदिव्य कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

इस परियोजना में दो आवासीय ब्लॉकों में कुल 644 फ्लैट निर्मित किए गए हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर 322 लाभुकों को सांकेतिक चाबी एवं आवंटन पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर लगभग 1000 लाभुकों एवं उनके परिजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जबकि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची से मंत्री के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव, निदेशक (नगर प्रशासन) तथा निदेशक (सूडा) भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।

परियोजना स्थल बिरसानगर में नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह में मौजूद लोग

लोकार्पण समारोह के उपरांत लाभुकों द्वारा अपने नए आवासों में गृह प्रवेश एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। परिवारों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला तथा लाभुकों ने अपने सपनों का घर प्राप्त होने पर केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा परियोजना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से आवासीय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

फ्लैटधारक को चाबी सौंपते सांसद व विधायक

अपने संबोधन में मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना न केवल आवास उपलब्ध कराएगी, बल्कि हजारों नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी।

यह परियोजना जमशेदपुर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा “सभी के लिए आवास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time