बहरागोड़ा : इचड़ाशोल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीहरि बनवासी विकास समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह, मंत्री शिवेंद्र लाल मानिक, सह मंत्री संजेश मोहन ठाकुर, सह-मंत्री सुभाष दुबे और प्रांत शिक्षा प्रमुख प्रमोद नाथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में संकुल प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक और प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान द्वारा वनवासी कल्याण केंद्र के लोक-कल्याणकारी उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के बाद सर्वसम्मति से नई विद्यालय समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सेवानिवृत शिक्षक दुखीराम मुर्मू को अध्यक्ष, पूर्व छात्र दीपंकर साहू को सचिव, आकाश कर को सह सचिव, हरिहर माईति को उपाध्यक्ष, सनत कुंडू को कोषाध्यक्ष, श्रीमती दुर्गा चौधरी को अभिभावक प्रतिनिधि, हीरालाल महतो को प्रांतीय प्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाचार्य को पदेन सदस्य तथा तपन महतो, संजीत सिंह, सुखदेव मुंडा व श्रीमती कमला राणा को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके पश्चात नई समिति के सदस्यों ने पाटबेड़ा मौजा स्थित नए विद्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया और आगामी शैक्षणिक सत्र से यहाँ 10+2 (उच्चतर माध्यमिक) की कक्षाओं को सुचारू रूप से शुरू करने का सामूहिक संकल्प लेते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास व छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : दिवंगत वार्ड सदस्य रतन मुंडा को पंचायत भवन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, असमय निधन को बताया अपूरणीय क्षति
There is no ads to display, Please add some



















































