पोटका : बढ़ती गर्मी के कारण जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के आह्वान पर मिलानी हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व फाउंडेशन के सदस्य अरिजीत सरकार ने किया।
इस अवसर पर हल्दीपोखर क्षेत्र से उपमुखिया शाहिद परवेज एवं पंचायत समिति सदस्य शबीना खातून के नेतृत्व में कई युवा जमशेदपुर पहुंचे और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। युवाओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान के महत्व को भी लोगों के बीच प्रचारित किया।
प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार ने कहा कि जमशेदपुर ब्लड बैंक और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच वर्षों से बेहतर संबंध रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवा नियमित रूप से रक्तदान कर ब्लड बैंक की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। इसी भावना के साथ युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
There is no ads to display, Please add some


















































