Gua : अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद, तीन गिरफ्तार

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले की बड़ाजामदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की छह मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में बड़ाजामदा निवासी दयाल कुमार नाग (20 वर्ष), नोवामुंडी निवासी संदीप पिंगुआ उर्फ पोटी उर्फ तितली (25 वर्ष) तथा बड़ाजामदा भट्टीसाईं निवासी बॉबी दास (लगभग 30 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे। जानकारी के मुताबिक 20 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाईबासा मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। पूछताछ और जांच के दौरान तीनों युवकों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। इस कार्रवाई में बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उराँव समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है।

इसे भी पढ़ें : Gua : भाजपा किसान मोर्चा ने प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्यशाला का किया आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time