Jamshedpur : मानगो में ऑटो किराया बढ़ा, डिमना रूट पर 22 जून से लागू होंगी नई दरें, डीजल व सीएनजी की कीमतों में वृद्धि बनी कारण

जमशेदपुर : शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक संघ ने डिमना ऑटो स्टैंड से परिचालित होने वाले ऑटो के किराए में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है. डिमना ऑटो स्टैंड परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. संघ के स्टेंड संचालक चंदन गोराई के अनुसार सीएनजी व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, गाड़ी के इंश्योरेंस पेपर की फीस और स्पेयर पार्ट्स के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण भाड़ा बढ़ाना उनकी मजबूरी है. नई किराया दरें आगामी 22 जून से पूरी तरह प्रभावी होंगी. जारी सूची के तहत साकची से हीरा होटल से आगे डिमना चौक तक का किराया अब 15 रुपये की जगह 20 रुपये होगा. वहीं साकची से एमजीएम अस्पताल का किराया 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा मानगो चौक से एमजीएम अस्पताल का भाड़ा भी अब 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. हालांकि साकची से हीरा होटल तक का किराया 15 रुपये, मानगो चौक से डिमना चौक का किराया 15 रुपये और लोकल उतार-चढ़ाव का किराया 10 रुपये पर ही यथावत रहेगा. स्टैंड संचालक चंदन गोराई ने बताया कि यह भाड़ा केवल स्टैंड से स्टैंड तक के सफर के लिए ही तय है. इससे आगे जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त दूरी का किराया देना होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में नव निर्मित पीएम आवास में 322 लाभुकों को मिली फ्लैट की चाबी, सस्ते घर पाकर खिल उठे चेहरे

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time