Bahragora : गलवान के वीर सपूत गणेश हांसदा को बहरागोड़ा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पैतृक गाँव में गूँजा अमर रहे का नारा

बहरागोड़ा : मातृभूमि की रक्षा के लिए साल 2020 में गलवान घाटी में अपनी शहादत देने वाले वीर जवान गणेश हांसदा की याद में मंगलवार को उनका छठा शहादत दिवस पैतृक गांव कोषाफलिया में अत्यंत भावुक माहौल में मनाया गया। इस दौरान बांसदा चौक पर स्थापित शहीद की आदमकद प्रतिमा पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, वहीं शहीद के पैतृक आवास पर विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मौके पर  झामुमो के वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान   ने शहीद के परिजनों को ढाँढस बंधाया और प्रतिमा पर पुष्प  अर्पित किए। अपने संबोधन में आदित्य प्रधान ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा का सर्वोच्च बलिदान बहरागोड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए राष्ट्रप्रेम की एक अनमोल प्रेरणा है; उनके इस कर्ज को देश कभी नहीं चुका सकता। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में शहीद के माता-पिता सुबदा व कापरा हांसदा, बड़े भाई दिनेश हांसदा के अलावा प्रशासनिक अधिकारी बीडीओ केशव भारती व सीओ राजाराम मुंडा, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी, भूतपूर्व सैनिक मो. जावेद, मुखिया पानसरी हांसदा, समाजसेवी ललित मांडी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने नम आँखों से वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : हांडीभंगा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया अनावरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time