Gua : गुवा शक्तिनगर में रात्रि चौपाल, नशा मुक्ति व ग्राम सुरक्षा पर हुई चर्चा, नशा मुक्त टोला बनाने का लिया निर्णय

गुवा : गुवा के शक्तिनगर में मुखिया की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बच्चों के अधिकार, महिलाओं के अधिकार, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह तथा समाज में बढ़ती सामाजिक समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नशापान के कारण घर, टोला और समाज में अपराध तथा हिंसक घटनाओं में वृद्धि होती है, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है। नशे की लत परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से भी कमजोर बनाती है। इसलिए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने टोला की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम सुरक्षा समिति के गठन पर सहमति जताई। साथ ही शक्तिनगर को नशा मुक्त टोला बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को जागरूक करने का निर्णय लिया। चौपाल में चांदमनी लागुरी, पदमा केसरी, गीता देवी, सुदीप दास, कृष्णा दास, यशोदा केसरी, खेमलाल सोनार, संजीत दास, प्रीतम सोनार, मीना देवी, हिस्सी मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने सामाजिक सुधार और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : राहुल गांधी के BIRTHDAY पर गुवा में गरीब बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time