Kharagpur : दक्षिण पूर्व रेलवे का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा मान, डीसीए की ड्रामा टीम ने अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता (नाटक)-2025 में पाया दूसरा स्थान

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल की डिविजनल कल्चरल एसोसिएशन (डीसीए) की ड्रामा टीम ने अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता (नाटक)-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर दक्षिण पूर्व रेलवे का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 से 18 जून 2026 तक मुंबई के माटुंगा स्थित यशवंत नाट्य मंदिर में मध्य रेलवे के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। देशभर के विभिन्न जोनल रेलवे एवं प्रोडक्शन यूनिट्स की प्रतिभाशाली टीमों के बीच खड़गपुर मंडल की टीम ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली निर्देशन और उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। टीम की प्रस्तुति को प्रतियोगिता में व्यापक सराहना मिली।
टीम को सामूहिक पुरस्कार के साथ कई व्यक्तिगत सम्मान भी प्राप्त हुए। सौगत पॉल, टेक्नीशियन-I (वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कार्यालय, खड़गपुर) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में द्वितीय स्थान मिला, जबकि प्रसेनजीत बनर्जी, टेक्नीशियन-I को इसी श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं वरिष्ठ तकनीशियन अमिया नंदा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तथा सर्वश्रेष्ठ लेखक श्रेणी में तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि खड़गपुर मंडल में निहित सांस्कृतिक प्रतिभा, समर्पण, रचनात्मकता और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे एवं खड़गपुर मंडल प्रशासन ने पूरी ड्रामा टीम को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि टीम ने राष्ट्रीय मंच पर रेलवे परिवार की सांस्कृतिक उत्कृष्टता को नई पहचान दिलाई है।
रेलवे कर्मचारियों की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि वे अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ कला, संस्कृति और सृजनात्मक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने सांतरागाछी से खड़गपुर तक किया विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time