बहरागोड़ा : ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक विशेष पहल की गई। यहाँ पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में दूर-दराज के गांवों से आए 70 से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों का चेकअप कराया। शिविर के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों से लोगों की नजर (दृष्टि दोष) और मोतियाबिंद की बारीकी से जांच की। जांच के बाद गंभीर मरीजों को आगे के इलाज की सलाह दी गई, जबकि अन्य जरूरतमंदों के बीच जरूरी दवाइयों और ड्रॉप्स का वितरण किया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल और धूल-मिट्टी के बीच आंखों की सुरक्षा कैसे की जाए। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुए इस शिविर से उन बुजुर्गों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली, जो आर्थिक तंगी या दूरी के कारण शहरों के बड़े अस्पतालों में नहीं जा पाते हैं।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति अभियान: बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में कर्मियों ने ली नशा न करने की कसम



















































