Gua : बड़ाजामदा में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों में आक्रोश

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया है। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं घरेलू उपयोग के लिए अधिकांश लोग कुओं और नलकूपों पर निर्भर हैं। बिजली के अभाव में छोटे व्यवसाय, दुकानों तथा अन्य आवश्यक कार्यों पर भी असर पड़ा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ शंकर सेवइयां ने बताया कि पिछले पांच दिनों से फीडर से संबंधित कार्य चल रहा था, जिसे बुधवार को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह आए आंधी-तूफान के कारण 132 केवी की फीडर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, बड़ाजामदा, गुवा, किरीबुरू समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। एसडीओ ने बताया कि विभाग की टीम युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और शाम लगभग 7 बजे तक कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा के साल पत्तों से आत्मनिर्भर बन रहीं नुईया गांव की महिलाएं, 20 परिवार स्वरोजगार से हैं जुड़े


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time