जमशेदपुर : सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित वीर सिंह हरजीत सिंह परिवार द्वारा स्टेशन रोड गुदड़ी मार्केट के पास मीठे शरबत की शब्बील लगाई गई। इस दौरान चना का प्रसाद बाटा गया l इससे पहले परिवार के मुखिया 80 वर्षीय वीर सिंह के कर कमलो से सबील की शुरुआत कराई गई l इस मौके पर सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सीनियर मित प्रधान नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, किताडीह गुरुद्वारा के प्रबंधक मनमोहन सिंह, मनोज सलूजा उर्फ भोला, अमरदीप सिंह अमन, हरदीप सिंह, हरदीप कौर कुलदीप कौर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झामुमो नेत्री बाली मार्डी का मानगो में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



















































