Gua : ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीएवी गुवा के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों के ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हिंदी, आईसीटी सहित विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने गोल्ड एवं सिल्वर पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र के साथ बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ओलिंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक क्षमता, भाषाई दक्षता तथा तकनीकी कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग के जर्जर पुल के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत, लोगों ने ली राहत की सांस

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time