Jamshedpur: झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत 37 किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी राहत राशि

जमशेदपुर: अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) के अंतर्गत पात्र किसानों के अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में किसानों के आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया.

37 पात्र किसानों की सूची का अनुमोदन

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने फसल सत्यापन, भूमि सत्यापन, CCE (Crop Cutting Experiment), और e-KYC जैसी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद 37 पात्र किसानों की सूची समिति के समक्ष प्रस्तुत की. इस सूची में उल्लिखित 37 किसानों के लिए कुल राहत राशि 2,55,210 रुपये (दो लाख पचपन हजार दो सौ दस रुपये) की आवंटन की मांग राज्य नोडल पदाधिकारी से की गई, जिसे समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया.

राहत राशि का वितरण प्रक्रिया

समिति ने निर्णय लिया कि, उक्त स्वीकृत राशि को PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से संबंधित किसानों के खातों में स्थानांतरित किया जाएगा. इस प्रक्रिया के द्वारा राहत राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 3868 छात्रों और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 294 लाभुकों को मिला फायदा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *