Jamshedpur: जुगसलाई थाना पहुंचे आसपा प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा, नशाखोरी और अपराध पर जताई चिंता

जमशेदपुर :  झारखंड आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने जुगसलाई थाना के नए प्रभारी बैजनाथ कुमार से औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और महान जननायक बिरसा मुंडा की तस्वीर सप्रेम भेंट की। यह पहल सामाजिक चेतना और संविधान मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाती है।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने जुगसलाई क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में दलित, पिछड़ा, महतो, आदिवासी, मुस्लिम और सिख समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है। दुर्भाग्यवश, यहां नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियां तेजी से फैल रही हैं, जो युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जा रही हैं।

काशिफ रज़ा ने बताया कि वे प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नशे और अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार इन मुद्दों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुदृढ़ होगी।

आसपा प्रदेश अध्यक्ष ने जुगसलाई वासियों से आह्वान किया कि वे इस सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा – “यदि हम सब मिलकर नशे और अपराध के खिलाफ खड़े होंगे, तभी जुगसलाई को एक सुरक्षित और सम्मानजनक समाज में बदला जा सकेगा।”

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोविंदपुर-चांदनी चौक मुख्य सड़क पर AJSU ने रोपा धान, सरकार को दी खुली चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time