जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल की अध्यक्षता में काशीडीह में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 जुलाई को प्रस्तावित कावड़ यात्रा की तैयारी और रूपरेखा तय करना था. इस आयोजन को लेकर समाज के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने एकजुट होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और सकारात्मक सुझाव साझा किए.
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि यह कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, सेवा और सामूहिक संस्कारों का जीवंत प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सावन मास प्रत्येक सनातनी के लिए ईश्वर भक्ति, आत्मचिंतन और सेवा भाव का अवसर होता है.
यात्रा के दौरान किसी भी बुजुर्ग, महिला या बच्चे को असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. बैठक में यह भी तय किया गया कि यात्रा मार्ग में पेयजल, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी.
1000 कांवड़ियों के लिए विशेष दल गठित होंगे –
कांवड़ वितरण दल
यात्रा मार्ग प्रबंधन दल
सुरक्षा दल
नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर तक पहुंच व्यवस्था दल
अंतिम चरण में आरती और प्रसाद वितरण दल
सभी सदस्यों ने यात्रा की रूपरेखा पर सहमति जताई और समाज की एकता व सेवा को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया. बैठक में डीडीएम मंडली के सुरेश हार्थनाथका ने भी सहभागिता की पुष्टि की और अपनी मंडली की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज के संगठन और सहयोग की भी मिसाल बनेगी. यह आयोजन समाज में परस्पर समर्पण, सेवा और एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करेगा.
बैठक का समापन कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोयल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इसके पश्चात सभी सदस्यों ने अल्पाहार का आनंद लिया.
बैठक में झारखंड प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल, भोला चौधरी, जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, मनोज चेतानी, अंकुश जवानपुरिया, लक्ष्मीनारायण बंसल पप्पू, CA सिद्धार्थ खंडेलवाल, CA विनीत मित्तल, संगीता शर्मा, ममता अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, दीपू डंगबाजिया, संजय भोलका, कैलाश केवलका, प्रमोद अग्रवाल, अंकित मोदी, कपिल अग्रवाल, राहुल कुमार, संजय शर्मा सहित समाज के अनेक ऊर्जावान सदस्यों ने भागीदारी निभाई.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा मोटर्स यूनियन की बैठक में रूद्राभिषेक और बोनस पर बनी रणनीति