Jamshedpur: पथ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुआवजा वितरण में तेजी लाने के निर्देश

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिले की विभिन्न सड़क और रेल परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन व मुआवजा वितरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने की.

इन परियोजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक में जिले की प्रमुख पथ परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनमें शामिल हैं:
पिछली से कुदाड़ा पथ
भागाबंदी से ओड़िशा सीमा तक सड़क
मानगो स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण
बेगनाडीह से पोटका पथ पर उच्च स्तरीय सेतु
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पहुंच पथ
भुईयासिनान से सुसनी पथ
फुलडुंगरी एनएच-33 से झांटीझरना पथ
किताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड

इन सभी परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, रैयतों की आपत्तियाँ एवं निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई.

अपर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां परियोजनाओं के कारण अधिक आबादी या आवास प्रभावित हो रहे हैं, वहां अंचल कार्यालय एवं पथ निर्माण विभाग मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण करें ताकि वास्तविक प्रभाव का सटीक आकलन हो सके.

बैठक में लंबित मुआवजा मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए कैम्प मोड में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसमें रैयतों से स्थल पर ही दावे व आपत्तियाँ प्राप्त कर तत्काल सुनवाई और भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही गई.

अपर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य जनहित से जुड़े हैं, इसलिए इनकी प्रगति में पारदर्शिता और रैयतों के अधिकारों की रक्षा अनिवार्य है. भू-अर्जन की प्रक्रिया सहमति आधारित होनी चाहिए और रैयतों की आपत्तियों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाए.

उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास और कैम्प आधारित रणनीति से भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण की बाधाएं दूर की जा सकती हैं ताकि परियोजनाओं का निर्माण कार्य बिना देरी के पूरा हो सके.

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा, कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय (पथ निर्माण विभाग), मानगो सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव, पोटका सीओ निकिता बाला, बोड़ाम व डुमरिया के अंचलाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि, एवं अमीन उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: अबुआ आवास व मनरेगा योजनाओं की प्रगति पर उठे सवाल, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time