Jamshedpur: काव्य कलश सह त्रय साहित्यकारों की मनाई गई जयंती

जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश” कार्यक्रम सह हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार त्रय – फणीश्वर नाथ रेणु, राम नरेश त्रिपाठी और सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ की जयंती मनाई गई.

समारोह की शुरुआत और दीप प्रज्वलन

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. इस अवसर पर सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया, जिसे पुनम महानंद ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की, और साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने इसका संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन माधवी उपाध्याय ने किया.

साहित्यकार त्रय के प्रति श्रद्धांजलि

साहित्यकार त्रय की जयंती के अवसर पर अजय प्रजापति, यमुना तिवारी व्यथित और डॉ. रागिनी भूषण ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनका साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया. सभी ने उनके लेखन और विचारों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की.

काव्य कलश सत्र

कार्यक्रम के दूसरे सत्र “काव्य कलश” में शहर के 34 काव्यकारों ने अपने स्वरचित काव्य पाठ प्रस्तुत किया. इसमें प्रमुख रूप से माधवी उपाध्याय, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, पूनम महानंद, बलविंदर सिंह, डॉ. उदय प्रताप हयात, हरभजन सिंह रहबर, अजय प्रजापति, वसंत जमशेदपुरी, शुभम् पाण्डेय, माधुरी मिश्रा, पूनम सिंह, नीलम पेडिवाल, विन्ध्यवासिनी तिवारी, नवीन कुमार अग्रवाल, राजेश चरण, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, विद्या शंकर विद्यार्थी, नीलाम्बर चौधरी, रीना गुप्ता ‘श्रुति’, मनीष सिंह वंदन, शीतल प्रसाद दुबे, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी’, मनीष कुमार पाठक, निशांत सिंह, शंकर साह और कवलेश्वर पाण्डेय प्रमुख रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महाशिवरात्रि जुलूस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *