Jamshedpur : जमीन-फ्लैट घोटाले का पर्दाफाश, आरोपी नसीम शेख गिरफ्तार

  • मानगो पुलिस ने एक करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी को किया न्यायिक हिरासत में भेजा
  • जमशेदपुर पुलिस की तेजी से कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में

जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में जमीन और फ्लैट देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने नसीम शेख को गिरफ्तार किया। आरोपी नसीम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कई लोगों से फर्जी वादों के जरिए करीब एक करोड़ रुपये वसूलने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने नसीम को चालान कर दिया है, जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पहली बार लगी आर्ट वर्कशॉप और प्रदर्शनी

मानगो में जमीन और फ्लैट घोटाले का खुलासा, आरोपी पर लाखों रुपये का गबन

जानकारी के अनुसार, आयशा परवीन नामक महिला ने अर्बन लेडर बिल्डर के मालिक नसीम शेख और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आयशा परवीन ने बताया कि उन्होंने जमीन और फ्लैट दिलाने के लिए 28 लाख 70 हजार रुपये दिए, लेकिन नसीम ने पैसों का गबन कर दिया और धमकी भी दी। जांच में यह भी पता चला कि नसीम ने देश के विभिन्न लोगों से इसी तरह के फर्जी वादों के जरिए लगभग एक करोड़ रुपये वसूल किए थे और अब वह देश से भागने की योजना बना रहा था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में बारिश के बाद पेड़ सड़क पर गिरा, यातायात हुआ ठप

नसीम शेख के ठिकानों पर छापेमारी, बरामद हुए बैंक कार्ड और मोबाइल

पटमदा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस दल ने शनिवार को नसीम शेख को उसके विभिन्न ठिकानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से यस बैंक का वेंचर वीज़ा इन्फिनिट बिजनेस कार्ड, इंडस्ट्रियल बैंक का टाइटेनियम डेबिट कार्ड, बैंक ऑफ इंडिया का प्लैटिनम रुपे डेबिट कार्ड, एमएनएसी का परवेज अख्तर के नाम से रसीद, टाटा मोटर्स का टेंपररी कार्ड और मोटरोला का एंड्रॉयड फोन बरामद किया। पूछताछ में नसीम ने अपना अपराध स्वीकार किया और आयशा परवीन से लिए गए 28 लाख 70 हजार रुपये की बात भी मानी। गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल जांच कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time