Jamshedpur : मानगो बाजार के दुकानदारों ने डीसी से फ्लाईओवर निर्माण कार्य को स्थगित रखने की मांग की

जमशेदपुर : मानगो बाजार के दुकानदारों ने  पूर्वी सिंहभूम के जिला उपयुक्त को एक पत्र प्रेषित कर मानगो पायल सिनेमा जाने वाली सड़क पर बन रहे फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर आपत्ति दर्ज की है और यातायात समस्याओं को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण में नए प्रावधानों को जोड़ने और पुनर्विचार होने तक निर्माण कार्य को स्थगित रखने की मांग की है.

फ्लाईओवर में कई खामियां

दुकानदारों ने उपायुक्त को प्रेषित पत्र में बताया की मानगो पायल सिनेमा जाने वाली सड़क पर बन रहे फ्लाईओवर में कई खामियां है. उक्त मार्ग पर फ्लाइओवर निर्माण केवल साकची से मानगो की ओर आने के लिए वन वे व्यवस्था के तहत किया जा रहा है. जोकि पायल सिनेमा के पास जाकर उतरेगा. पायल सिनेमा जाने वाली सड़क बेहद ही संकरी है उक्त सड़क पर निर्माण कार्य होने से एक ही पथ से आवागमन हो रहा है. जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. फ्लाइओवर किस तरह बन रहा है. सर्विस रोड कितनी चौड़ी होगी इसके बारे में कोई जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं प्रदान की गई है.

घंटो जाम की स्थिति बनी रहेगी

फलाईओवर निर्माण को देखकर यह जरूर प्रतीत हो रहा है की सड़क के एक तरफ फ्लाईओवर का पिलर रहेगा और दूसरी तरफ पुरानी सड़क रहेगी जिससे लोग आवागमन करेंगे यदि ऐसी स्थिति रहती है तो सड़क अत्यंत संकरी हो जाएगी और आवागमन में राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और रोजाना घंटो जाम की स्थिति बनी रहेगी.

डिजाइन में बदलाव किए जाए

दुकानदारों ने जिला उपायुक्त से मांग की कि फ्लाईओवर निर्माण के डिजाइन को सार्वजनिक रूप से स्थानीय लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों के समक्ष रखा जाए. एक संयुक्त बैठक स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारियों और स्थानीय दुकानदारों के साथ आयोजित की जाए जिसमें फ्लाईओवर निर्माण कार्य का कंप्लीट ब्लूप्रिंट साझा किया जाए. विचारोपरांत स्थानीय लोगों की सुविधाओं को देखते हुए और उनके सुझावों के अनुरूप इसके डिजाइन में आव्यशकता अनुसार बदलाव किए जाए.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *