Jamshedpur: ब्लड कैंसर से जूझ रही महिला को विधायक संजीव सरदार ने दिलाया इलाज

जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के हाथीविंधा पंचायत अंतर्गत नारायणपुर ग्राम निवासी समपा महतो ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें इलाज के लिए आवश्यक मदद नहीं मिल पा रही थी।

इस मामले की जानकारी जैसे ही पोटका विधायक संजीव सरदार को मिली, उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े झामुमो नेता मनोज नाहा को पीड़िता की मदद के लिए निर्देशित किया।

मनोज नाहा ने बिना विलंब सभी कागज़ी कार्रवाई पूरी की और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत ₹1,80,000 की राशि स्वीकृत कराई।

सरकारी मदद मिलने के बाद समपा महतो को जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिवार ने विधायक संजीव सरदार का धन्यवाद करते हुए कहा, “अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो इलाज शुरू कर पाना संभव नहीं था। विधायक जी ने हमारी जिंदगी बचाई है।”

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पोटका के किसी भी गरीब मरीज को आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योजनाओं का लाभ वितरण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time