जमशेदपुर: जादूगोड़ा के 90 वर्षीय बुजुर्ग पेशाब न होने की समस्या लेकर परसुडीह सदर अस्पताल पहुंचे। आपातकालीन सेवा में लगे डॉक्टरों ने मरीज को अस्पताल के कमरा नंबर 18 में सर्जन डॉ. अख्तर के पास भेजा।
डॉ. अख्तर ने तुरंत मरीज की जांच की और उसे ड्रेसिंग रूम ले जाकर आधे घंटे में आपात ऑपरेशन किया। इसके बाद बुजुर्ग को स्वास्थ्य लाभ हुआ। मरीज के परिजनों ने डॉ. अख्तर की इस मानवीय पहल के लिए आभार जताया।
हालांकि अस्पताल में बेड मुहैया कराने के लिए परिजनों ने सर्जन साहिल पाल से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके इस रवैये से कुछ मरीजों में नाराज़गी देखी गई। बताया गया कि डॉ. साहिल कुछ देर के लिए करीब 3 बजे कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
There is no ads to display, Please add some


















































