Jamshedpur: जुगसलाई पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कट्टा एवं पांच कारतूस समेत संदिग्ध युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जुगसलाई पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई कर संभावित अपराध को रोक दिया। गरीब नवाज कॉलोनी के कब्रिस्तान के पास से एक 21 वर्षीय युवक मोहम्मद इकबाल को देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पुलिस की सक्रियता से किसी अप्रिय घटना को होने से पहले ही टाला जा सका।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि रात 9:10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी पर घूम रहा है और किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जुगसलाई थाना की टीम तुरंत छापेमारी दल बना कर घटनास्थल पर पहुँची।

जब पुलिस कब्रिस्तान के पास पहुँची, तो युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे घेराबंदी कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और स्कूटी की डिक्की से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक मोहम्मद इकबाल हाल ही में जेल से छूटकर आया था। जेल में उसने कुछ अपराधियों से दोस्ती की थी और बाहर आने के बाद वह छोटे-मोटे व्यापारियों से पैसे मांगने और धमकाने की फिराक में था।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: परसुडीह सदर अस्पताल – पेशाब न होने की समस्या पर तुरंत हुई सर्जरी, बुजुर्ग स्वस्थ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time