Saraikela: धरती आबा की 150वीं जयंती पर सरायकेलावासियों ने दी श्रद्धांजलि, कुछ यूँ किए गए याद भगवान बिरसा मुंडा

सरायकेला:  सरायकेला में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर इस अवसर को यादगार बनाया।


आजसू के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया माल्यार्पण
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने चांडिल प्रखंड के कटिया और भादूडीह में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जनअधिकारों के प्रतीक हैं।
हरे लाल महतो ने झारखंड के युवाओं और ग्रामीण समाज को राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही धरती आबा को सच्ची श्रद्धांजलि है।


विधायक सविता महतो ने खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बढ़ाया उत्साह
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक सविता महतो ने भादूडीह, हुमीद, बड़ालाखा, काटीया और अन्य स्थलों पर बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही, उन्होंने काटीया स्टेडियम और हुमीद, छोटा आमड़ा में आयोजित फुटबॉल और खेल-कूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है, और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।


प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने समाहरणालय परिसर, बिरसा चौक और सिद्धू–कानू पार्क में बिरसा मुंडा और सिद्धू-कानू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त ने कहा कि इन महापुरुषों का संघर्ष, त्याग और नेतृत्व झारखंड की अस्मिता और विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि वे मिलकर झारखंड को प्रगतिशील और आत्मनिर्भर बनाएं।


जिला परिषद और झामुमो नेताओं की भागीदारी
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव ने बिरसा चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनाराम बोदरा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने साहस और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया और युवाओं को उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होना चाहिए। जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर शिक्षा, खेल और संस्कृति में आगे बढ़ना होगा।


कवि सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम
साहित्य स्नेह एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद सरायकेला के तत्वाधान में मारवाड़ी धर्मशाला में बिरसा मुंडा की जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथियों में मनोज कुमार चौधरी, शैलेन्द्र पांडे ‘शैल’, नारायण कुमार, अनामिका मिश्रा शामिल थे। कार्यक्रम में दिल्ली, लखनऊ और जमशेदपुर से आए कवियों ने वीर रस, भक्ति और सांस्कृतिक कविताओं के जरिए बिरसा मुंडा की विरासत को याद किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time