Jamshedpur: विधायक संजीव सरदार ने हरिणा मेला के पहले दिन मुक्तेश्वर धाम में सपरिवार की पूजा अर्चना

 क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना

जमशेदपुर: कोल्हान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिणा मुक्तेश्वर बाबा के मंदिर में रोजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित मेले में रविवार को पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार अपने परिवार के साथ पहुंचे। विधायक ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा अर्चना के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने मेला परिसर का भ्रमण किया और वहां तैनात अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेला की सुरक्षा, सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक ने उपस्थित डीएसपी संदीप भगत एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने की बात कही।

विधायक ने जाना श्रद्धालुओं का हालचाल

मंदिर में पूजा के बाद विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धालुओं से भेंट की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं को मेला में बेहतर सुविधा दिलाने के लिए प्रशासनिक समन्वय की सराहना की और कहा कि यह मेला कोल्हान की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे और भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फादर्स डे पर पिता को समर्पित की कविता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *