Jamshedpur : पारडीह एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन, भाजपा-जदूय कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जतायी खुशी

610 करोड़ की लागत से 10.5 किलोमीटर कोरिडोर का होगा निर्माण

जमशेदपुर : एनएच 33 पर पारडीह से भिलाई पहाड़ी के बीच बनने वाले एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण का सोमवार को विधिवत शुरुआत किया गया.  जमशेदपुर के बिद्युत बरण महतो व जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय ने पूजा अर्चना कर इसकी शुरूआत की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की. मौके पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि एलिवेटेड कोरिडोर के निर्माण के लिए वे विगत 3 वर्ष से प्रयासरत थे. इसके लिए दर्जनों बार केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी से मुलाकात की. अंततः मंजूरी मिली. 610 करोड़ की लागत से कोरिडोर का निर्माण होगा. इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री को साधुवाद दिया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: विरोध के कारण रुका जियाडा का अतिक्रमण हटाओ अभियान

उन्होंने कहा कि इस कोरिडोर के बनने से आए दिन जो सड़क हादसे हुआ करते हैं, सड़क हादसों पर विराम लगेगा. क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने कहा कि पहले एनएच 33 पर काफी सड़क हादसा हुआ करता था. अब इस कोरिडोर के बनने से इन हादसों में कमी आएगी, साथ ही जो बाहर जाने वाले गाड़ियों को ऊपर ऊपर शहर से बाहर निकलने में सुविधा होगी. इससे पहले दोनों जन प्रतिनिधियों ने कार्यस्थल पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके निर्माण कार्य का शुभारंभर किया.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: राम मंदिर में खंडित मूर्तियों का कल होगा विसर्जन, अखंड रामायण पाठ होगा आरंभॉ

Spread the love

Related Posts

Bahragora : खूनी बने NH-49 के खंडामोदा व जगन्नाथपुर चौक, 48 घंटे में 2 मौतें, ‘जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी’ ने खोला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा और जगन्नाथपुर (बरसोल) चौक अब मौत के केंद्र बनते जा रहे हैं। पिछले मात्र 48 घंटों के भीतर इन दोनों स्थलों पर हुई दो…

Spread the love

Muri : जेबीवीएनएल का अजब-गजब कारनामा, पहले थमाया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र, बाद में भेजा 56047 रुपये बकाया का नोटिस

मुरी निवासी चौधरी महतो विभाग की कार्यप्रणाली से हैं खासे परेशान मुरी : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अजब-गजब कारनामे से मुरी के हजाम बंता के रहने वाले चौधरी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time