Jamshedpur: नामदा बस्ती में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फ़रार

जमशेदपुर:  गोलमुरी थाना क्षेत्र की नामदा बस्ती में शनिवार सुबह एक दर्दनाक वारदात ने लोगों को झकझोर दिया. मनीषा कौर नामक महिला का शव उसके घर के कमरे में पलंग पर पड़ा मिला. महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पति पर शक की सुई
घटना के बाद से ही मृतका का पति गुरप्रीत सिंह फरार है. पुलिस को प्रथम दृष्टया शक है कि हत्या में उसका ही हाथ हो सकता है. बताया जा रहा है कि मनीषा और गुरप्रीत ने करीब नौ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद का सिलसिला चलता रहा. कई बार मामला आसपास के लोगों और परिवारवालों तक भी पहुंचा.

पुलिस जुटी जांच में
फिलहाल पुलिस गुरप्रीत की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. अधिकारियों के अनुसार, जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, हत्या की असली वजह और घटनाक्रम स्पष्ट नहीं हो सकेगा. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और महिला की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पारंपरिक कलाएं बदलेंगी ग्रामीणों की आजीविका, उत्पादों को बाज़ार में लाने की नई पहल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time