जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह स्थित कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार की देर रात कुछ नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर कई कारों के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए।
![]()
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सूरज गोराई और सुमित उर्फ कल्लू समेत उनके कुछ साथी शामिल थे। आरोप है कि ये युवक अक्सर नशे की हालत में असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं और कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जैसे ही जांच पूरी होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: गांधी जयंती पर जिला कारा में विधिक जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर का आयोजित