जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्देश दिया कि इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई जाए।
जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद और प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की जांच टीम ने पाया कि टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं को ऐसी साइकिल दी गई थी जो चलने योग्य स्थिति में नहीं थीं।
जांच के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 छात्राओं को नई और चलने योग्य साइकिल उपलब्ध कराई। साथ ही संबंधित संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो और खराब साइकिल को तुरंत स्टॉक से हटा दिया जाए।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संवेदक और विभागीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगे इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some



















































