जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी लोग उपस्थित थे और उन्होंने व्यक्तिगत, सामुदायिक तथा जनहित से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।
नागरिकों की समस्याओं की झलक
जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दे शामिल रहे:
चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की मांग
झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने के आवेदन
आवास खाली कराने और पेयजल आपूर्ति की शिकायतें
बिल्डर द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत
दबंगों द्वारा धमकी देने की घटनाएं
ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी मांगें
विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतें
बकाया पारिश्रमिक राशि की मांग
अंत्येष्टि सहायता और पारिवारिक विवाद
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
विशेष रूप से संवेदनशील मामलों जैसे चिकित्सा सहायता, धोखाधड़ी और दबंगई से जुड़े प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि किसी भी नागरिक की समस्या को अनसुना नहीं किया जाएगा और सभी आवेदन पर विभागवार कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some



















































