जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की खाऊ गली में शुक्रवार को प्रशासन ने अचानक कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन फुटपाथी दुकानों को हटाया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इस अभियान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुस्को की टीम शामिल थी। जेएनएसी के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से सड़क पर भीड़ बहुत रहती थी। दुर्गा पूजा के दौरान जाम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।
खाऊ गली के पास पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। यही कारण है कि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों को हटाने का निर्णय लिया। अतिक्रमण हटाने के बाद दुर्गा पूजा में अपनी कमाई की उम्मीद लगाए बैठे फुटपाथी दुकानदारों को बड़ा झटका लगा है।
There is no ads to display, Please add some



















































