Jamshedpur: जमशेदपुर में मिर्च पाउडर झोंककर कारोबारी से 30 लाख लूटे, फायरिंग से सनसनी!

जमशेदपुर:  गुरुवार दोपहर बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास अपराधियों ने कारोबारी साकेत कुमार अग्रवाल से 30 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान अपराधियों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बैग छीना और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

जानकारी के मुताबिक साकेत कुमार अपने घर से बैंक में रुपये जमा करने स्कूटी से निकले थे। गुरुद्वारा के पास अचानक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी रोक ली। गाड़ी से उतरे अपराधियों ने हमला किया और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Rambha College में पोषण जागरूकता कार्यक्रम, छात्र बने हेल्दी डाइट के प्रमोटर

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *