Jamshedpur: तुरामडीह माइंस गेट पर UCIL के खिलाफ प्रदर्शन, विस्थापितों का सवाल – कहाँ गया नौकरी का वादा

जमशेदपुर: सुंदरनगर स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के तुरामडीह माइंस गेट पर सोमवार की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विस्थापित ग्रामीणों ने नौकरी की मांग को लेकर धरना दिया. इस धरने में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि माइंस निर्माण के समय उन्हें नौकरी देने का वादा किया गया था. लेकिन आज तक उन्हें कोई रोजगार नहीं मिला. इसी वादाखिलाफी के विरोध में उन्हें मजबूर होकर धरना देना पड़ा है.

प्रशासन की उपस्थिति, अधिकारी पहुंचे समझाने
धरने की जानकारी मिलते ही यूसीआईएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. वार्ता के दौरान अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. इसके बाद धरना शांतिपूर्वक समाप्त कराया गया. धरना स्थल पर सुंदरनगर थाना की पुलिस भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रही. किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं उत्पन्न हुई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नीलडुंगरी पेट्रोल पंप विवाद, लीज समाप्त – मालिक जमीन पर वापस चाहते हैं अधिकार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *