Jamshedpur: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम यूनियन मीटिंग में गरमाया लंबित ग्रेड का मुद्दा, संवाद जारी

जमशेदपुर:  टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लॉयीज यूनियन की कमिटी बैठक आज यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य फोकस लंबे समय से अटके ग्रेड पर रहा, जिसे लेकर सदस्यों ने गंभीर चिंता जाहिर की।

सदस्यों ने बताया कि बीते 22 महीने से कर्मचारियों का ग्रेड लंबित है, जिससे न केवल कर्मचारी असंतुष्ट हैं, बल्कि यूनियन पर भी लगातार दबाव बना हुआ है। सभी ने आग्रह किया कि ग्रेड कमिटी की बैठकों की गति तेज की जाए और जल्द से जल्द एक उचित, पारदर्शी और मजदूर हितैषी ग्रेड घोषित किया जाए।

बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने सभी सदस्यों की बात ध्यान से सुनने के बाद कहा कि ग्रेड कमिटी पूरे विषय को गंभीरता और संवेदनशीलता से ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के साथ अब तक हुई बैठकों में मजदूर पक्ष मजबूती से रखा गया है और प्रबंधन भी संवाद में सकारात्मक है। उनका कहना था कि यूनियन की प्राथमिकता यही है कि ग्रेड अच्छा हो और कर्मचारियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से यूनियन पर भरोसा बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे।

बैठक में एनएस ग्रेड और ठेका मजदूरों की समस्याओं पर भी विचार हुआ। बैठक की शुरुआत में यूनियन के सभी सदस्यों ने राकेश्वर पांडेय को टाटा पावर यूनियन के लगातार दसवीं बार अध्यक्ष बनने पर फूलों का बुके देकर सम्मानित किया। बैठक का संचालन महामंत्री अमन सिंह ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से संजीव सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, एस. बी. राणा, अनीश झा, रंजन मिश्रा, बी. डी. सिंह, आर. रवि, रमेश चौधरी, मनोज सिंह, प्रमोद उपाध्याय और राकेश कुमार उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने का मामला, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां सहित 7 आरोपित बरी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *