Jamshedpur: नशे के खिलाफ जागा सिस्टम, अब एक कॉल से मिलेगी मदद

जमशेदपुर:  भारत सरकार ने नशे के खिलाफ एक और सशक्त कदम उठाते हुए ‘मानस’ (Mental Health and Normalcy Augmentation System) नामक राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य है – नशे के अवैध व्यापार और दुरुपयोग के खिलाफ आम जनता की भागीदारी को बढ़ाना और समाज को इस बुराई से मुक्त करना.

इस पोर्टल से जुड़कर देश के किसी भी कोने से कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1933 पर कॉल करके नशीली दवाओं से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी गुप्त रूप से दे सकता है. यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सक्रिय है और हर शिकायत पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी त्वरित कार्रवाई करेंगे.

जानकारी दी जा सकती है जैसे – नशे की अवैध तस्करी, बिक्री, खरीद, भंडारण या निर्माण से संबंधित गतिविधियां या फिर नशीली खेती की सूचना. यह कदम समाज के हर वर्ग को इस अभियान में भागीदार बनाने की मंशा को दर्शाता है.

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने भी इस पहल को गंभीरता से लिया है. जिला स्तर पर नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 112 या पुलिस कंट्रोल रूम 0657-2431028 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

प्रशासन ने अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ सरकार नहीं, समाज को भी जागरूक और संवेदनशील होना होगा. यदि आप किसी संदिग्ध गतिविधि को देखते हैं, तो चुप न रहें – एक कॉल आपके आसपास के माहौल को सुरक्षित बना सकता है.

 

इसे भी पढ़ें : AIIMS Convocation 2025: देवघर पहुंची राष्ट्रपति, एम्स के पहले दीक्षांत में होंगी शामिल – 48 विद्यार्थियों को सौंपेंगी डिग्रियां

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *