Jamshedpur: क्या Tata Steel UISL की अनदेखी से प्यासा रहेगा बर्मामाइंस? बस्तीवासियों में रोष

जमशेदपुर: बर्मामाइंस के विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती एवं विनोबा बस्ती क्षेत्र में Tata Steel UISL द्वारा अब तक पेयजल कनेक्शन नहीं दिए जाने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) नेताओं ने तीव्र नाराजगी जताई है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पहल नहीं हुई तो कंपनी के गेट के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

एक वर्ष पहले हुई थी अनुशंसा, अब तक कोई कार्रवाई नहीं

जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार और पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर बताया कि पिछले वर्ष जमशेदपुर के पूर्व विधायक सरयू राय द्वारा Tata Steel UISL के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर इन बस्तियों में पेयजल कनेक्शन की अनुशंसा की गई थी. बावजूद इसके, एक वर्ष बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

गहराता जलसंकट, बस्तीवासियों में रोष

स्थानीय निवासियों को आज भी नियमित और स्वच्छ जल की सुविधा नहीं मिल रही है. जल संकट के चलते उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जद (यू) नेताओं ने कहा कि यह उदासीनता आमजन के बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन है.

प्रदर्शन की चेतावनी, कहा—नहीं रुकेगा जनआक्रोश

जद (यू) नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि Tata Steel UISL शीघ्र ही बर्मामाइंस क्षेत्र की उपरोक्त बस्तियों में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं करता है, तो स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर कंपनी के गेट के समक्ष जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने बागबेड़ा में शुरू की निःशुल्क जलसेवा

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *