Jamshedpur : ज्वेलर्स की दुकान से सोना चोरी करते महिला गिरफ्तार

  • महिला की चालाकी नाकाम, चोरी की गई सोने की अंगूठी बरामद

जादूगोड़ा : जमशेदपुर की महिला चांदनी देवी को महालक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से सोना चोरी करते पकड़ा गया। महिला ने रोल-गोल्ड की अंगूठी शोकेस में रखकर सोने की अंगूठी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन उसकी चालाकी नाकाम हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जादूगोड़ा थाना में कांड संख्या 62/25, दिनांक 17.10.2025 के तहत प्रकरण दर्ज किया। महिला का स्थाई पता किशोरगंज रोड नंबर 2, थाना सुखदेव नगर, जिला रांची और वर्तमान पता लिट्टी चौक, ग्वाला वस्ती, थाना सिदगोड़ा, जमशेदपुर बताया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में दीपोत्सव और छठ पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता

महिला द्वारा चोरी की कोशिश पर दुकान मालिक और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की

जाँच के दौरान चोरी की गई सोने की अंगूठी बरामद की गई और महिला के पास से 11,020 रुपये भी जब्त किए गए। इसके बाद महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस मामले में तपन राणा, पिता विभिषण राणा, निवासी दयाल मार्केट, थाना जादूगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम ने लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने सोने की अंगूठी के स्थान पर पीतल की अंगूठी रखकर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन दुकान की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण महिला असफल रही।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्दी की आड़ में अपराधियों जैसा व्यवहार समाज के लिए अभिशाप, भोजपुर के शाहपुर में युवक के एन्काउंटर में शामिल दोषियों पर हो कार्रवाई : डॉ पवन पांडेय

जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी नवयुवक भरत भूषण तिवारी के एन्काउंटर पर गंभीर सवाल…

Spread the love

Gua : जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गुवा : किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time