Jamshedpur : कदमा में तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी टक्कर, तीन घायल

  • ADLS स्कूल के पास स्कूल छुट्टी के समय हुआ दर्दनाक हादसा

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ADLS स्कूल के पास गुरुवार दोपहर तेज़ रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। बाइक पर सवार दो युवक भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के समय इस मार्ग पर बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों की आवाजाही काफी अधिक रहती है, इसके बावजूद कई युवक तेज़ रफ्तार में बाइक चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में सरस्वती पूजा पंडाल में दिखेगी जंगली हाथियों और जनजीवन की झलक

स्थानीय लोगों का कहना है कि ADLS स्कूल के आसपास अक्सर बाइक और कारों की तेज़ रफ्तार देखने को मिलती है और कई बार स्टंटबाजी भी की जाती है। गुरुवार को भी बाइक सवार अत्यधिक गति में थे, जिससे महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल महिला और बाइक सवारों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से स्कूल क्षेत्रों में सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *