Jhargram: भाजपा ने देशभक्ति का संदेश देने के लिए निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला भाजपा ने भारतीय सेना को श्रद्धांजलि देने और देशभक्ति का संदेश देने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली । यह जुलूस झाड़ग्राम के नेताजी आदर्श हाई स्कूल से प्रारम्भ होकर कॉलेज मोड़ पहुंच कर समाप्त हुआ। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर निकले जुलूस में सौ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस को देशभक्ति थीम से सजाया गया था, जिसमें एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के कटआउट, ऑपरेशन सिंदूर के नायकों की तस्वीरें, कर्नल सोफिया कुरैशी, ब्योमिका सिंह के चित्र और पाकिस्तानी ड्रोन हमले को विफल करने की तस्वीरें शामिल था।

देशभक्ति गीतों की धुन पर मार्च किया

जुलूस का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. सुभाष सरकार, खानाकुल विधायक सुशांत घोष और अन्य जिला और राज्य स्तरीय भाजपा नेताओं ने किया। जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर मार्च किया। जुलूस के अंत में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सिंदूर खेल में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बन गया। भाजपा ने कहा कि यह आयोजन सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और जागृत करना था।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, निगम की टीम ने बाजार में की छापेमारी, 14 दुकानों से वसूला जुर्माना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time