Deoghar : सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, निगम की टीम ने बाजार में की छापेमारी, 14 दुकानों से वसूला जुर्माना

 

देवघर: नगर निगम की टीम ने सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मेडिकल दुकान, किराना दुकान, एवं अन्य छोटे बड़े दुकानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त किए गए। नगर निगम की टीम में नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, फूड एवं सैनिटरी इंस्पेक्टर प्रेम राज, सैनिटरी सुपरवाइजर पिंटू राय, टैक्स कलेक्टर दिनेश देव, सहायक मनोज कुमार गुप्ता और पुलिस बल शामिल थे।

22 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया

टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में अगर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। छापेमारी में 14 दुकानों से 22 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया। टीम ने लक्ष्मी मार्केट के कई दुकानों से सहायक नगर आयुक्त के द्वारा ट्रेड लाइसेंस का जांच किया गय, जिसमें बहुत लोगों का रिन्यू करने का निर्देश दिया गया। टीम ने अपील की है कि व्यवसाय करने वाले सभी प्रतिष्ठान निगम से ट्रेड लाइसेंस बनवाना सुनिश्चित करें। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। निगम अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें और कपड़े या जूट के थैले अपनाएं। नगर निगम का यह अभियान आने वाले दिनों में और सघन रूप से चलाया जाएगा ताकि देवघर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में चरमराई बिजली व्यवस्था, हर घंटे लोड शेडिंग, इंटक ने दी आंदोलन की चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time