Jharkhand: देवघर प्रशासन की तैयारियों पर लगा विराम, टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा

देवघर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है. राष्ट्रपति भवन से मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह निर्णय अपरिहार्य कारणों के चलते लिया गया है. इसी के साथ देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का पहला दीक्षांत समारोह भी टाल दिया गया है.

नई तिथि की होगी घोषणा
राष्ट्रपति के देवघर आगमन की नई तिथि और एम्स के दीक्षांत समारोह की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी. राष्ट्रपति 10 जून को विशाखापत्तनम से देवघर आने वाली थीं. 11 जून को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर वे एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली थीं. लेकिन अब विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है.

व्यापक तैयारियों पर लगी ब्रेक
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी. शहर भर में सफाई अभियान चलाया जा रहा था. मुख्य सड़कों की मरम्मत, परिसदन की साज-सज्जा और ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त करने का कार्य जोरों पर था. स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की छुट्टियाँ रद्द कर दी थीं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

राज्य सरकार और प्रशासन को दी गई जानकारी
इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार और देवघर जिला प्रशासन को औपचारिक सूचना भेज दी गई है. इससे पहले राष्ट्रपति का देवघर दौरा न केवल श्रद्धालुओं बल्कि एम्स के छात्रों और शहरवासियों के लिए भी एक बड़ा अवसर माना जा रहा था.

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: राष्ट्रपति के लिए सज रहा देवघर सर्किट हाउस, 14 लाख होंगे खर्च

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time