Rambha College में झारखंड स्थापना दिवस, चित्रांकन, निबंध और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पोटका:  झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 12 नवंबर को आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने झारखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति को रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

13 नवंबर को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “शोषण मुक्त समाज के लिए संघर्षरत रहे बिरसा मुंडा” विषय पर निबंध लिखकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।

14 नवंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विषय था “क्या झारखंड अपनी अपेक्षाओं पर खरा उतर पाया? विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रगति कैसी रही?”
विद्यार्थियों के चार समूह—दामोदर, शंख, कोयल और स्वर्णरेखा—ने इस विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी और चर्चा का स्तर काफी ऊँचा रखा।

प्रतियोगिताओं के समापन पर कॉलेज के सचिव गौरव बचन और प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

पूरा कार्यक्रम लेक्चरर रश्मि लुगून ने समन्वयित किया।
निर्णायक मंडल में शामिल थे— शिक्षक संदीप कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई, डॉ. सुमन लता, असिस्टेंट प्रोफेसर मुनमुन मुक्ता तिर्की, डॉ. गंगा भोला और डॉ. किशन कुमार शर्मा।
कार्यक्रम में डॉ. सतीश चंद्र, लेक्चरर अमृता सुरेन, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या कर्मकार, डॉ. दिनेश यादव, दीपाली मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: पायनियर के संस्थापक विकास कुमार ने गरीब और अनाथ बच्चों के बीच मनाया बाल दिवस, बांटे उपहार

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *