Dayton International School में खेल-कूद और प्रतियोगिताओं से बच्चों का बाल दिवस बना खास

पोटका:  डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में झारखंड स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और बाल दिवस के अवसर पर छात्रों के बीच खेल-कूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने खूब मस्ती और आनंद लिया, और विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका झूमा सरकार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और बाल दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि हर बच्चा अपने सपनों की दुनिया लेकर जन्म लेता है, इसलिए पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा—”बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने का साहस रखो।”

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और सहायक स्टाफ भी उपस्थित रहे।
इसमें शामिल थे—सुचित्रा गुहा, बरनाली मंडल, शीलू रे, शांता करवा, शिल्पा बेहरा, शिल्पी बेहरा, मौसमी रंजन, सुनीता सोरेन, सुष्मिता कुमारी, सोनिया माझी, और सहायक सोमवारी मुर्मू, चांदनी हेंब्रम, अनिल सरदार, बबलू सिरका, शरद कालिंदी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Rambha College में झारखंड स्थापना दिवस, चित्रांकन, निबंध और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

    जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

    Spread the love

    Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

    जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time