Jadugora: हाथीपांव रोग की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर रात में किया जाएगा ब्लड सर्वे, सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

जादूगोड़ा:  मुसावनी प्रखंड कार्यालय में आज प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ की अनुपस्थिति में इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुंदर लाल मार्डी, सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी ने की।

बैठक में 17 से 22 नवंबर तक फाइलेरिया की पहचान और रोकथाम के लिए रात्रि 8 बजे से घर-घर जाकर रक्त संग्रह (ब्लड सर्वे) अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान का संचालन पिरामल फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य और तरीका
डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने बताया कि यह ब्लड सर्वे अभियान प्रखंड के फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है—
हाथीपांव रोग (फाइलेरिया) के सूक्ष्म परजीवी की पहचान करना।
प्रखंड क्षेत्र में संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता लगाना।
ब्लड सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देना।

अभियान के पहले दिन लगभग 300 लोगों की रक्त जांच की जाएगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। अभियान में पीरामल फाउंडेशन के साथ-साथ सहिया और एएनएम स्टाफ का सहयोग लिया जाएगा। डॉ. मार्डी ने कहा कि इस ब्लड सर्वे से प्राप्त जानकारी के आधार पर भविष्य में फाइलेरिया उन्मूलन के बड़े अभियान की योजना बनाई जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: ठंड में राहत की मांग, मनोज चौधरी ने नगर पंचायत प्रशासक से की वार्ता

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मानुषमुड़िया के स्वामी निगमानंद आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अक्षय तृतीया पर हुआ रक्तदान

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया गांव स्थित स्वामी निगमानंद आश्रम में मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। हिमाद्री भोल की देखरेख में…

Spread the love

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति मुखर, रणनीति बनाने को 23 को अहम बैठक

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे एक और बड़ी बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर दस्तखत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time